[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वोट न देने पर घर में घुसकर की मारपीट:सिंघाना में वोटर को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी, ग्रामीणों ने थाने पर दिया धरना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

वोट न देने पर घर में घुसकर की मारपीट:सिंघाना में वोटर को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी, ग्रामीणों ने थाने पर दिया धरना

वोट न देने पर घर में घुसकर की मारपीट:सिंघाना में वोटर को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी, ग्रामीणों ने थाने पर दिया धरना

सिंघाना : सिंघाना नगरपालिका चुनाव के बाद गुजरवास वार्ड में वोट को लेकर विवाद सामने आया है। एक महिला ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर उसके साथ मारपीट करने और पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

वोट नहीं देने की बात पर मारपीट का आरोप

पीड़ित महिला के अनुसार, 14 सितंबर की रात करीब 8 बजे प्रितम पुत्र यादराम सहित कुछ लोग उसके घर में घुस आए। महिला का आरोप है कि चुनाव में उनके पक्ष में वोट नहीं देने की बात को लेकर उसके साथ मारपीट की गई। महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसे डराया-धमकाया गया और पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद महिला और उसके परिवार के लोग डरे हुए हैं।

चुनाव के दौरान भी वोट के लिए दबाव बनाने का आरोप

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चुनाव के दौरान भी उस पर एक पक्ष के पक्ष में वोट देने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। चुनाव परिणाम आने के बाद इसी बात को लेकर उसके साथ विवाद किया गया। घर में घुसकर मारपीट और धमकी देने की घटना के बाद इलाके में भी इसकी चर्चा रही। नगरपालिका चुनाव के तुरंत बाद वोट को लेकर विवाद सामने आने से वार्ड में तनाव को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता है।

सैकड़ों ग्रामीण थाने पहुंचे, धरना देकर कार्रवाई की मांग

घटना के विरोध में सैकड़ों ग्रामीण थाने पहुंचे और धरना दिया। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई है। पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

धरने के दौरान पूर्व सरपंच जगदीश गुर्जर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष केसी गुर्जर, बुधराम, रोहिताश, राजेंद्र, शेर सिंह, रामचंद्र, जयदयाल, सुनील, प्रदीप, दिनेश कुमार, राजवीर, भूपसिंह, प्रकाश, रवि, प्रदीप, कपिल और अभिषेक सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles