[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाण्डाला में गणेश चतुर्थी पर निकाली निशान यात्रा:गणेश मंदिर में गूंजे भजन, विशाल भंडारे में लोगों ने लिया प्रसाद

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पाटनराजस्थानराज्यसीकर

भाण्डाला में गणेश चतुर्थी पर निकाली निशान यात्रा:गणेश मंदिर में गूंजे भजन, विशाल भंडारे में लोगों ने लिया प्रसाद

भाण्डाला में गणेश चतुर्थी पर निकाली निशान यात्रा:गणेश मंदिर में गूंजे भजन, विशाल भंडारे में लोगों ने लिया प्रसाद

पाटन : पाटन के पास भाण्डाला गांव में सोमवार को गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे लगे। इस मौके पर गांव के बीच स्थित क्षेत्रपाल मंदिर से निशान यात्रा निकाली गई। सैकड़ों भक्तों ने हाथों में पीले और केसरिया रंग के निशान लेकर यात्रा में हिस्सा लिया। ग्रामीणों ने फूलों की बारिश कर यात्रा का स्वागत किया। डीजे पर गणेश भजन बज रहे थे और युवाओं की टोलियां जयकारे लगा रही थीं, जिससे पूरा माहौल उत्साह से भर गया।

गणेश मंदिर को फूलों से सजाया गया था। मंदिर के गर्भगृह में गणेश जी का सिंदूरी श्रृंगार किया गया। उन्हें लड्डुओं का भोग लगाया गया और पूरे मंदिर को गेंदे व गुलाब के फूलों से सजाया गया। युवा शक्ति समिति ने हर साल की तरह इस बार भी विशाल भंडारे का आयोजन किया। इसमें आए लोगों ने पंगत में प्रसाद ग्रहण किया। गणेश चतुर्थी पर यहां मेले जैसा माहौल रहता है। दूर-दूर से लोग दर्शन करने आते हैं।

देखें PHOTOS

Related Articles