सादुलपुर में कांग्रेस ने 16 वार्डों में जीत दर्ज की:15 वार्डों से निर्दलीय जीते, भाजपा 9 वार्डों पर सिमटी
सादुलपुर में कांग्रेस ने 16 वार्डों में जीत दर्ज की:15 वार्डों से निर्दलीय जीते, भाजपा 9 वार्डों पर सिमटी
सादुलपुर : सादुलपुर नगर पालिका में चुनाव के परिणाम सोमवार को जारी हो गए हैं। इन चुनावों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कांग्रेस ने 16 वार्डों में जीत दर्ज की है। वहीं, निर्दलीय 15 वार्डों पर और भाजपा 9 वार्डों पर जीत दर्ज कर पाई है। वार्ड 23 में कांग्रेस के इमरान बेग ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी मुस्ताक खा (निर्दलीय) को 446 वोटों के भारी अंतर से हराया। यहां सबसे रोमांचक मुकाबला रहा, जहां निर्दलीय राजेन्द्र सिंह (215 वोट) ने कांग्रेस के मंगतू राम (214 वोट) को मात्र 1 वोट से शिकस्त दी। वार्ड 11 में कांग्रेस के मोहद सलीम मात्र 197 वोट पाकर भी (8 वोटों के अंतर से) चुनाव जीतने में सफल रहे।
राजगढ़ नगर पालिका में बोर्ड बनाने के लिए 21 सदस्यों के समर्थन की आवश्यकता है। चूंकि कांग्रेस के पास 16 सीटें हैं, इसलिए उसे अपना चेयरमैन बनाने के लिए कम से कम 5 निर्दलीय पार्षदों के समर्थन की जरूरत होगी। वहीं भाजपा (9 सीटें) और निर्दलीय (15 सीटें) मिलकर भी समीकरण बदल सकते हैं। राजगढ़ सादुलपुर में पार्षद पद के लिए 9 सितंबर को मतदान हुआ था। इसमें 68 प्रतिशत वोटर्स ने मतदान किया था। चेयरमैन का पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2372614


