[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में शहरी सरकार की मतगणना पूरी:भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पूरा किया, 35 वार्डों में से 19 में जीत मिली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में शहरी सरकार की मतगणना पूरी:भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पूरा किया, 35 वार्डों में से 19 में जीत मिली

श्रीमाधोपुर में शहरी सरकार की मतगणना पूरी:भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पूरा किया, 35 वार्डों में से 19 में जीत मिली

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में शहरी सरकार के लिए मतगणना पूरी हो चुकी है। यहां 35 वार्डों में से 19 में बीजेपी ने जीत हासिल की है। कांग्रेस को 9 और निर्दलीय को 7 वार्डों में जीत मिली है। यहां भाजपा अपना बोर्ड बनाएगी। यहां चैयरमेन पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित है। श्रीमाधोपुर नगर पालिका के 35 वार्डो में पार्षद पद के लिए पहले फेज में 9 सितंबर को मतदान हुआ था। जिसमें 82.39 प्रतिशत वोटर्स ने मतदान किया था।

चाचा-भतीजा अलग-अलग वार्ड से प्रत्याशी, भतीजा जीता, चाचा हारे

निकाय चुनाव में श्रीमाधोपुर के वार्ड 12 से कांग्रेस प्रत्याशी विजय कुमार सैनी ने लगातार दूसरी जीत हासिल की है। वही चाचा प्रभुदयाल सैनी वार्ड 2 से कांग्रेस प्रत्याशी थे, लेकिन प्रभुदयाल चुनाव हार गए।

263-263 वोट पर टाई, लॉटरी में मंजू देवी जीतीं; लगातार दूसरी बार पार्षद

श्रीमाधोपुर नगर निकाय चुनाव में वार्ड नंबर 18 का नतीजा टाई होने के बाद लॉटरी से तय हुआ। भाजपा की मंजू देवी और उनकी प्रतिद्वंद्वी को 263-263 वोट मिले। दोनों के बराबर वोट आने के बाद निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सौरभ भांबू ने लॉटरी निकाली। इसमें भाजपा की मंजू देवी के पक्ष में फैसला आया और उन्हें विजेता घोषित किया गया।

श्रीमाधोपुर: चुनावी मैदान में तीनों करोड़पति प्रत्याशी हारे

श्रीमाधोपुर नगर निकाय चुनाव में करोड़पति प्रत्याशियों का चुनावी गणित बिगड़ गया। शहर के तीन अलग-अलग वार्डों से चुनाव मैदान में उतरे तीनों करोड़पति प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा। इनमें दो निर्दलीय और एक भाजपा प्रत्याशी शामिल हैं।

वार्ड 33 में करोड़पति निर्दलीय प्रत्याशी डॉक्टर ज्योति सैनी को भाजपा की शांति देवी ने 18 मतों से हरा दिया। इस वार्ड में कांग्रेस ने प्रत्याशी नहीं उतारा था। शांति देवी के पति राजू सैनी भी पूर्व में पार्षद रह चुके हैं। वहीं वार्ड 8 में करोड़पति निर्दलीय प्रत्याशी सांवरमल मीणा को कांग्रेस के जगदीश प्रसाद मीणा ने 143 मतों से शिकस्त दी। यहां भाजपा ने प्रत्याशी नहीं उतारा था और मुकाबला कांग्रेस व निर्दलीय प्रत्याशी के बीच सीधा था। वार्ड 26 में करोड़पति प्रत्याशी निरंजनलाल कयाल को कांग्रेस के अजय नांगलका ने 200 वोटों से हरा दिया। इस तरह चुनाव में करोड़पति प्रत्याशी मैदान में तो उतरे, लेकिन जीत का ताज किसी के सिर नहीं सजा।

मंत्री झाबर सिंह खर्रा के गढ़ में भाजपा की हैट्रिक, 19 सीटों के साथ बहुमत, लगातार तीसरी बार बनेगा बोर्ड

श्रीमाधोपुर में भाजपा ने 19 सीट जीती है, लगातार तीसरी बार बोर्ड बनना तय है। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा की विधानसभा मुख्यालय की इस सीट पर बहुमत पर सबकी नजर टिकी हुई थी। मंत्री खर्रा चुनाव प्रचार में खुद उतरे थे और श्रीमाधोपुर की कमान संभाले हुए थे। भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा 18 को पार कर लिया। पिछले चुनाव 2021 में भाजपा को 12 सीटे मिली थी और निर्दलीयों के समर्थन से भाजपा का बोर्ड बना था।

श्रीमाधोपुर के राजकीय कन्या पीजी कॉलेज में बैठे पोलिंग एजेंट और प्रत्याशी।
श्रीमाधोपुर के राजकीय कन्या पीजी कॉलेज में बैठे पोलिंग एजेंट और प्रत्याशी।

Related Articles