[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनी:बोर्ड बनाने के लिए एक निर्दलीय की जरूरत, भाजपा ने जीते 17 वार्ड


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनी:बोर्ड बनाने के लिए एक निर्दलीय की जरूरत, भाजपा ने जीते 17 वार्ड

नीमकाथाना में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनी:बोर्ड बनाने के लिए एक निर्दलीय की जरूरत, भाजपा ने जीते 17 वार्ड

नीमकाथाना : नीमकाथाना पालिका चुनाव के परिणाम घोषित हो गए है। यहां कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर आई है। 40 में से 20 वार्डों में यहां कांग्रेस ने जीत हासिल की है। यहां अपना चेयरमैन बनाने के लिए कांग्रेस को एक निर्दलीय का सहारा चाहिए। मतगणना कमला मोदी गर्ल्स कॉलेज में हुई। नीमकाथाना में पार्षद पद के लिए 9 सितंबर को मतदान हुआ था। जिसमें 79.66 प्रतिशत वोटर्स ने मतदान किया। बता दें कि चेयरमैन वर्ग के लिए ओपन आरक्षित है।

वार्ड 3 में हुआ उलटफेर

नीमकाथाना के वार्ड 3 में सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर के भतीजे प्रमोद बाजौर ने पूर्व पालिका अध्यक्ष त्रिलोक दीवान को 70 वोटों से हराकर बड़ा उलटफेर किया। वार्ड नंबर 3 को लंबे समय से कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। इस बार यहां मुकाबला बेहद अहम था, क्योंकि भाजपा प्रत्याशी प्रमोद बाजौर सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर के भतीजे हैं। दूसरी ओर कांग्रेस से पूर्व पालिका अध्यक्ष त्रिलोक दीवान मैदान में थे। त्रिलोक दीवान की पत्नी सरिता दीवान भी इस बार पालिका अध्यक्ष रह चुकी हैं। ऐसे में इस वार्ड के परिणाम को दोनों खेमों की प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जा रहा था।

एक वोट ने बदला वार्ड 26 का नतीजा

वार्ड नंबर 26 का मुकाबला पूरे चुनाव में सबसे रोमांचक रहा। यहां कांग्रेस की सरिता को 217 वोट मिले, जबकि रंजीता गुर्जर को 216 वोट मिले। सरिता महज एक वोट से विजयी रहीं। भाजपा प्रत्याशी की अपील पर री-काउंटिंग भी करवाई गई, लेकिन दोबारा मतगणना में भी परिणाम नहीं बदला और सरिता ने एक वोट से जीत बरकरार रखी।

अजीतगढ़ नगरपालिका में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। यहां 25 वार्डों में बीजेपी 8 वार्ड, कांग्रेस 9 वार्ड और 8 वार्ड में निर्दलीय को जीत मिली है। यहां पर बीजेपी को बोर्ड बनाने के लिए 5 और कांग्रेस को 4 निर्दलीय प्रत्याशियों की जरूरर है।

 

Related Articles