सीकर में लॉटरी से जीते RLP प्रत्याशी:कांग्रेस प्रत्याशी के बराबर वोट मिले; 20 वोट से जीती भाजपा की नीतू; देखें पार्षदों की प्रोफाइल
सीकर में लॉटरी से जीते RLP प्रत्याशी:कांग्रेस प्रत्याशी के बराबर वोट मिले; 20 वोट से जीती भाजपा की नीतू; देखें पार्षदों की प्रोफाइल
सीकर : सीकर निकाय चुनाव के रिजल्ट में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। लगातार तीसरी बार कांग्रेस ने नगर परिषद पर पंजा जमाया है। आज जीते सभी पार्षदों में सबसे अमीर पूर्व सभापति जीवण खां की पत्नी खतीजा बानो हैं। वहीं, जीत का सबसे कम अंतर वार्ड 6 में सिर्फ 20 वोटों का रहा। वहीं, सबसे ज्यादा अंतर वार्ड 9 में 1680 वोटों का रहा।
खतीजा के पास 2 करोड़ 11 लाख से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति है। वार्ड नं-15 से पूर्व सभापति जीवण खां ने भी चुनाव जीत लिया है।
सीकर के 65 वार्डों में सबसे नजदीकी टक्कर वार्ड नं-18 में रही, जहां कांग्रेस के साबिर और RLP के युनुस को बराबर वोट मिले। इसके बाद लॉटरी में RLP के युनुस को विजयी घोषित किया गया।
वहीं सीकर में सबसे बड़ी जीत वार्ड नंबर-9 में हुई, जहां कांग्रेस के प्रत्याशी मुश्ताक तंवर ने भाजपा के मोहम्मद सलीम को 1680 वोटों से हराया।
सीकर नगर परिषद के नए बोर्ड में 6 करोड़पति प्रत्याशी जीते हैं। इनमें भाजपा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष व वार्ड नं- 35 से अशौक चौधरी, वार्ड नं-49 से संतोष देवी हैं। वहीं, कांग्रेस के पूर्व सभापति व वार्ड नं-15 से जीवण खां, वार्ड नं-16 से खतीजा बानो, वार्ड नं-22 से इंदर सिंह पाटोदा और वार्ड नं-62 से शारदा देवी हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2372627


