मंडावा में कांग्रेस का दबदबा, 25 में से 16 वार्डों पर कब्जा
भाजपा को 6 और निर्दलीयों को 3 सीटें; वार्ड 15 में 400 मतों से सबसे बड़ी जीत, वार्ड 6 में महज 3 मतों से हुआ फैसला
मंडावा : नगर पालिका चुनाव के 25 वार्डों के परिणाम में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 सीटों पर जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया। भाजपा को 6 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 3 सीटें मिलीं। बहुमत के लिए जरूरी 13 सीटों के मुकाबले कांग्रेस के पास तीन सीटें अधिक हैं, जिससे मंडावा में कांग्रेस का बोर्ड बनना तय माना जा रहा है।
कांग्रेस ने वार्ड 3, 5, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 15, 17, 18, 19, 20, 21, 22 और 23 में जीत हासिल की। भाजपा ने वार्ड 1, 2, 4, 6, 16 और 25 में कब्जा जमाया, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी वार्ड 7, 14 और 24 में विजयी रहे।
सबसे बड़ी जीत वार्ड 15 में कांग्रेस की चान्दनी ने दर्ज की। उन्होंने 512 मत प्राप्त कर भाजपा की बानो को 400 मतों के विशाल अंतर से हराया। वार्ड 20 में कांग्रेस के लेख राम ने भी 377 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। वार्ड 12 में कांग्रेस के मो. नवाब खत्री ने भाजपा के मौ. इब्राहिम अली को 339 मतों से हराया, जबकि वार्ड 22 में कांग्रेस के सज्जन लाल मिश्रा ने 355 मतों से शानदार जीत हासिल की।
सबसे कड़ा मुकाबला वार्ड 6 में रहा, जहां भाजपा की अनिता देवी सैनी ने कांग्रेस की उषा को महज 3 मतों से हराया। अनिता देवी को 163 और उषा को 160 मत मिले। वार्ड 17 में भी कांग्रेस के मांगे राम ने भाजपा के शंकर लाल रेगर को केवल 7 मतों से हराया। वार्ड 14 में निर्दलीय मोहम्मद शोयल ने कांग्रेस के शकील अली को 18 मतों से पराजित किया।
कांग्रेस का बोर्ड बनना तय
25 सदस्यीय नगर पालिका में बहुमत का आंकड़ा 13 सीट है। कांग्रेस ने 16 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। भाजपा के 6 और निर्दलीयों के 3 पार्षद निर्वाचित हुए हैं। ऐसे में कांग्रेस को बोर्ड गठन के लिए किसी अन्य दल या निर्दलीय पार्षद के समर्थन की आवश्यकता नहीं होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2372559


