[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सूरजगढ़ में निर्दलीयों का दबदबा, 25 में से 11 वार्डों पर कब्जा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

सूरजगढ़ में निर्दलीयों का दबदबा, 25 में से 11 वार्डों पर कब्जा

भाजपा को 8 और कांग्रेस को 6 सीटें; वार्ड 14 में महेंद्र सैनी की 1 मत से रोमांचक जीत, रुकमानन्द सैनी ने 355 मतों से दर्ज की सबसे बड़ी जीत

सूरजगढ़ : नगर पालिका चुनाव के 25 वार्डों के परिणाम में निर्दलीय प्रत्याशी सबसे बड़े समूह के रूप में उभरे हैं। निर्दलीयों ने 11 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को 8 और कांग्रेस को 6 सीटें मिलीं। किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के कारण अब बोर्ड गठन का गणित निर्दलीय पार्षदों के रुख पर निर्भर करेगा।

चुनाव में सबसे बड़ी जीत और सर्वाधिक मत पाने का रिकॉर्ड वार्ड 23 के भाजपा प्रत्याशी रुकमानन्द सैनी के नाम रहा। उन्होंने 474 मत हासिल कर निर्दलीय बाबूलाल सैनी को 355 मतों के विशाल अंतर से हराया। वार्ड 4 में भाजपा के संजय गोयल ने भी 241 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।

सबसे रोमांचक मुकाबला वार्ड 14 में हुआ, जहां निर्दलीय महेंद्र सैनी ने निर्दलीय नवाब मोहम्मद को महज 1 मत से हराया। महेंद्र सैनी को 121 और नवाब मोहम्मद को 120 मत मिले। वार्ड 15 में निर्दलीय अशोक कुमार ने कांग्रेस के महावीर को 7 मतों से, जबकि वार्ड 2 में कांग्रेस की सुमन ने निर्दलीय अनीता देवी को 8 मतों से हराया।

निर्दलीयों ने वार्ड 1, 8, 9, 10, 13, 14, 15, 19, 22, 24 और 25 में जीत दर्ज की। भाजपा ने वार्ड 4, 5, 6, 17, 18, 20, 21 और 23 में कब्जा जमाया। कांग्रेस के प्रत्याशी वार्ड 2, 3, 7, 11, 12 और 16 में विजयी रहे।

बोर्ड गठन में निर्दलीय निर्णायक

25 सदस्यीय नगर पालिका में बहुमत के लिए 13 पार्षदों की जरूरत होगी। निर्दलीयों के पास 11, भाजपा के पास 8 और कांग्रेस के पास 6 सीटें हैं। किसी भी दल के पास बहुमत नहीं है। ऐसे में बोर्ड गठन के लिए निर्दलीयों का समर्थन हासिल करना भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए महत्वपूर्ण होगा।

Related Articles