झुंझुनूं में कांग्रेस का दबदबा, 60 में से 30 वार्डों पर जीत
भाजपा और निर्दलीयों के खाते में 15-15 सीटें; वार्ड 7 की सुमन को सर्वाधिक 1251 मत
झुंझुनूं : नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस ने आधे वार्डों पर कब्जा जमाते हुए 60 में से 30 सीटों पर जीत दर्ज की। भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 15-15 वार्डों में जीत हासिल की। परिणामों में कांग्रेस को स्पष्ट बढ़त मिली है। वार्ड 7 से कांग्रेस की सुमन ने सर्वाधिक 1251 मत प्राप्त किए, जबकि वार्ड 41 में कांग्रेस के अब्दुल्ला गुलाम नबी अगवान ने निर्दलीय अबरार अहमद को 734 मतों के सबसे बड़े अंतर से हराया।
कई वार्डों में मुकाबला बेहद करीबी रहा। वार्ड 42 में कांग्रेस के अजमत अली ने भाजपा के सजय को महज 8 मतों से हराया। वार्ड 3 में कांग्रेस की अफसाना बानो ने निर्दलीय साजिदा बानो को केवल 9 मतों से शिकस्त दी। वार्ड 31 में निर्दलीय देवकीनन्दन वर्मा ने कांग्रेस के गोपीचन्द कुमावत को 13 मतों से हराया।
कांग्रेस की बड़ी जीतों में वार्ड 22 में यूनस अली की 701 मतों, वार्ड 7 में सुमन की 706 मतों और वार्ड 41 में अब्दुल्ला गुलाम नबी अगवान की 734 मतों की जीत प्रमुख रही। वहीं निर्दलीय प्रियंका कुमारी ने वार्ड 28 में कांग्रेस की उर्मिला को 669 मतों से हराया। भाजपा की पूजा संघी ने वार्ड 29 में 688 मतों से जीत दर्ज की।
वार्ड 24 में निर्दलीय प्रत्याशी को शून्य मत:
वार्ड 24 में कांग्रेस की साजिदा 331 मत लेकर विजयी रहीं। इस वार्ड की निर्दलीय प्रत्याशी उल्मा राठौड़ को शून्य मत मिलने का परिणाम भी चर्चा में रहा। 60 वार्डों के परिणाम में कांग्रेस सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। भाजपा और निर्दलीयों के पास 15-15 सीटें हैं। अब नगर परिषद में आगामी अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक समीकरणों पर सभी की नजर रहेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2372528


