हिंदी दिवस पर गूंजी महाराणा प्रताप के शौर्य और राष्ट्रनिष्ठा की गाथा
दिवेर विजय महोत्सव के तहत महाविद्यालय स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित
झुंझुनूं : राजकीय आर.आर. मोरारका महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सोमवार को दिवेर विजय महोत्सव के तहत ‘विजयी योद्धा एवं कुशल प्रशासक के रूप में महाराणा प्रताप’ विषय पर महाविद्यालय स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. सुरेन्द्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।
हिंदी दिवस के अवसर पर प्रो. हरिराम आलारिया ने हिंदी भाषा के महत्व, व्यापकता और वर्तमान समय में उसकी प्रासंगिकता पर विचार रखे। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने महाराणा प्रताप के शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष, राष्ट्रनिष्ठा और कुशल प्रशासनिक नेतृत्व के विभिन्न पक्षों पर विचार प्रस्तुत किए।
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विकास मील ने बताया कि प्रतियोगिता में कृतिका (बी.कॉम. सेमेस्टर-पांच) ने प्रथम, गौतम (बी.ए. सेमेस्टर-तीन) ने द्वितीय तथा सुरभि पुरोहित (बी.कॉम. सेमेस्टर-पांच) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों विद्यार्थी 15 सितंबर को आयोजित जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। महाविद्यालय को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए नोडल महाविद्यालय बनाया गया है। मंच संचालन डॉ. बरखा सिंह ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के संकाय सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2372396


