पंचायतों में आरक्षण की प्रक्रिया अब 19 सितंबर को
सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण की होगी कार्रवाई
झुंझुनूं : नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के अध्यक्ष पद के निर्वाचन कार्यक्रम के चलते पंचायत राज संस्थाओं में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के आरक्षण की प्रक्रिया अब 19 सितंबर 2026 को होगी। जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने संबंधित अधिकारियों को इसके लिए आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आरक्षण की कार्रवाई 18 सितंबर को होनी थी, लेकिन नगरीय निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि भी 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक है। इसके बाद चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाना है। ऐसे में 18 सितंबर को आरक्षण की कार्रवाई संभव नहीं है।
जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार अब 19 सितंबर को संबंधित उपखंड मुख्यालयों पर पंचायत राज संस्थाओं में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के आरक्षण की कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2372275


