माता केशरी मेमोरियल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया हिंदी दिवस
भाषण, वाद-विवाद और कविता पाठ प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने लिया उत्साह से भाग
खेतड़ी : खेतड़ी विकास समिति द्वारा संचालित माता केशरी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, राजोता में राष्ट्रीय हिंदी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान डॉ. मोहित सक्सेना ने की। विनोदिनी पीजी कॉलेज, राजोता की प्राचार्या डॉ. संतोष सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
मुख्य अतिथि डॉ. संतोष सैनी ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा होने के साथ कई भाषाओं के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली भाषा है। वैश्विक स्तर पर भी हिंदी का मान-सम्मान और स्वीकार्यता लगातार बढ़ रही है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए भाषण, वाद-विवाद, कविता पाठ सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अकादमी शाखा प्रभारी संध्या शर्मा, कार्यक्रम प्रभारी राजेश कुमार एवं दीपा स्वामी का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम में हिमांशु कुमावत, पूजा कुमावत, अशोक कुमार, मुकेश कुमारी, कमल सैनी, मधु सैनी, राकेश कुमार, सुमन शर्मा, रिया शर्मा, मनीषा देवी, कैलाश सैनी, मुस्कान निर्वाण, किरण, राजकुमार, मनोज मेहरड़ा, दिनेश चौहान, रमेश सैनी, विमला देवी, आशा देवी, मधुर कुमार, अलका कुमारी, प्रतिभा कुमारी एवं गजेंद्र निर्वाण सहित शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2372275

