नवांकुर शिशु अकादमी में मनाया हिंदी दिवस
प्रश्नोत्तरी में विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग, हिंदी को बढ़ावा देने का लिया संकल्प
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय के अगुना मोहल्ला वार्ड नंबर 45 स्थित नवांकुर शिशु अकादमी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हिंदी दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान हिंदी विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए गए।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों और अध्यापकों ने हिंदी भाषा के अधिकाधिक प्रयोग और प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया। विद्यालय में विद्यार्थियों को नई दिशा देने के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को ‘सप्ताह का श्रेष्ठ विद्यार्थी’ कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य हिना खान, प्रधानाध्यापिका नेहा सोनी सहित वरिष्ठ अध्यापक लुकमान, शकीला बानो, अहमद, शहजाद, वंदना, बिंदिया, चंद्रकला, उर्मिला, सरिता, सुनीता, रितिका, राजपूत सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2372347