बाबा रामदेव मंदिर में जन्मोत्सव पर केक काटा:आतिशबाजी हुई, मंदिर में लगी रही भीड़
बाबा रामदेव मंदिर में जन्मोत्सव पर केक काटा:आतिशबाजी हुई, मंदिर में लगी रही भीड़
नवलगढ़ : लोक देवता बाबा रामदेव का जन्मोत्सव रविवार को भाद्रपद शुक्ल द्वितीया के मौके पर रामदेव चौक स्थित बाबा रामदेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया। जन्मोत्सव के लिए मंदिर को फूलों, आकर्षक बिजली की सजावट और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया था।
सुबह से ही श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया और दिनभर विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेव के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। जन्मोत्सव के मौके पर मंदिर परिसर में केक काटा गया और आतिशबाजी भी की गई। इस दौरान बाबा रामदेव के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
शाम को हुई महाआरती में कई श्रद्धालु शामिल हुए। घंटियों की गूंज, दीपों की रोशनी और जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से आरती की और बाबा रामदेव से सुख-शांति की कामना की। धार्मिक मान्यता के अनुसार बाबा रामदेव का जन्म 1352 ईस्वी में भादवा मास की शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि को रुणिचा के शासक अजमल के घर हुआ था। उन्होंने अपना जीवन गरीब, वंचित और पिछड़े लोगों की सेवा के लिए समर्पित किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2371049


