[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महाराणा प्रताप रिड़खला ने जीता उद्घाटन मैच:सोमासी टीम को हराया, चूरू में ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आगाज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महाराणा प्रताप रिड़खला ने जीता उद्घाटन मैच:सोमासी टीम को हराया, चूरू में ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आगाज

महाराणा प्रताप रिड़खला ने जीता उद्घाटन मैच:सोमासी टीम को हराया, चूरू में ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आगाज

चूरू : चूरू के भालेरी रोड स्थित होटल सोमासी में रविवार को ओपन कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। भाजपा नेता विक्रम सिंह कोटवाद ने इसका शुभारंभ किया। शुभारंभ के मौके पर विक्रम सिंह कोटवाद ने कहा कि हार और जीत खेल का हिस्सा हैं। खिलाड़ियों को हार-जीत पर ध्यान नहीं देकर अपने खेल कौशल पर ध्यान देना चाहिए। इससे उन्हें निश्चित सफलता मिलेगी।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच महाराणा प्रताप रिड़खला और सोमासी गांव की टीम के बीच खेला गया। इसमें महाराणा प्रताप रिड़खला की टीम ने सोमासी की टीम को हराया। इस जीत के साथ महाराणा प्रताप रिड़खला की टीम अगले दौर में पहुंच गई।

इस मौके पर रणजीत कड़वासरा, रामचंद्र पूनिया, नवलसिंह राठौड़, नरेंद्रसिंह दांदू, दौलतराम भांभू, अजित मेघवाल, प्रदीप सिंह, राजपाल सिंह, परसाराम पूनिया, पवन पूनिया, सहीराम पूनिया, देवीलाल ढूकिया, विद्याधर गुर्जर, राधेश्याम गुर्जर, दिनेश पूनिया, कपिल बुरड़क, लालसिंह भालेरी, रामनिवास खीचड़, नरेश कुल्हरी, जगदीश शर्मा, इंद्राज नायक, सांवरमल स्वामी और मुकेश सूंडा सहित कई लोग मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के आयोजक मनोज सिंह सोमासी ने बताया कि विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77