सलासर पुलिस ने 245 कार्टन अवैध शराब पकड़ी:ट्रक जब्त कर एक आरोपी गिरफ्तार, हरियाणा से गुजरात ले जाई जा रही थी शराब
सलासर पुलिस ने 245 कार्टन अवैध शराब पकड़ी:ट्रक जब्त कर एक आरोपी गिरफ्तार, हरियाणा से गुजरात ले जाई जा रही थी शराब
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सलासर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 245 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने शराब परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे ट्रक को भी कब्जे में लेकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
जिला पुलिस अधीक्षक चूरू निश्चय प्रसाद एमआईपीएस के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजानगढ़ पवन भदौरिया, उप पुलिस अधीक्षक सुजानगढ़ अनुज शर्मा तथा थानाधिकारी सलासर शंकरलाल भारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र और स्थानीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार ट्रक से 245 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। मामले में 42 वर्षीय हमीद खां पुत्र मुस्तकीन, निवासी पीली मन्दौरी, थाना मटड़ूला, जिला फतेहाबाद (हरियाणा) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी शराब को हरियाणा से गुजरात के सूरत ले जा रहा था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2371048


