[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में ट्रेन की चपेट में आया प्रोफेसर, मौत:रेलवे स्टेशन के पास ही किराए के कमरे में रहता था, ट्रैक पर चपेट में आया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में ट्रेन की चपेट में आया प्रोफेसर, मौत:रेलवे स्टेशन के पास ही किराए के कमरे में रहता था, ट्रैक पर चपेट में आया

नीमकाथाना में ट्रेन की चपेट में आया प्रोफेसर, मौत:रेलवे स्टेशन के पास ही किराए के कमरे में रहता था, ट्रैक पर चपेट में आया

नीमकाथाना : नीमकाथाना के गोडावास रेलवे ट्रैक के पास ट्रेन की चपेट में आने से सेठ नंदकिशोर पटवारी कॉलेज के केमिस्ट्री प्रोफेसर मुकेश जांगिड़ की मौत हो गई। हादसा रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे नीमकाथाना रेलवे स्टेशन के पास हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना पर जीआरपी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को नीमकाथाना जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

किराए के कमरे में रहता था युवक

कोतवाली सीआई विक्रम सिंह ने बताया- मृतक मुकेश जांगिड़ थोई निवासी थे। वे सेठ नंदकिशोर कॉलेज में केमिस्ट्री विषय के प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान में वे नीमकाथाना रेलवे स्टेशन के पास कमरा किराए पर लेकर रह रहे थे।

सीआई विक्रम सिंह ने बताया कि मुकेश जांगिड़ रेलवे ट्रैक के पास ट्रेन की चपेट में आ गए थे। हादसे के बाद पुलिस ने मृतक का मोबाइल भी जब्त किया है। पुलिस ने परिजनों से भी बातचीत कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई है।

कल खोला जाएगा कमरा

सीआई विक्रम सिंह ने बताया कि मृतक जिस कमरे में किराए पर रह रहे थे, उसे सोमवार को खोला जाएगा। कमरे की भी जांच की जाएगी और वहां से आवश्यक साक्ष्य जुटाए जाएंगे। पुलिस मोबाइल सहित अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मुकेश जांगिड़ रेलवे ट्रैक के पास किन परिस्थितियों में पहुंचे और ट्रेन की चपेट में आने की घटना कैसे हुई। आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारण सामने आ सकेंगे।

Related Articles