[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गिरावड़ी धाम में मंगलवार को सजेगा आस्था का महासंगम, विशाल जागरण व मेला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गिरावड़ी धाम में मंगलवार को सजेगा आस्था का महासंगम, विशाल जागरण व मेला

श्री श्री 1008 संत बाबा सुरदास महाराज की स्मृति में होगा आयोजन, सुबह 9:30 बजे से महाभंडारा; हरियाणा-राजस्थान समेत कई राज्यों से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : ग्राम पंचायत बागोरा स्थित गिरावड़ी धाम की ढाणी खात्याला में श्री श्री 1008 संत बाबा सुरदास महाराज की पावन स्मृति में मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को विशाल जागरण, मेला एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। चिमटे वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध संत बाबा सुरदास महाराज की स्मृति में होने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर धाम में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

बाबा सूरदास सेवा समिति के सदस्य एवं सेवक दीपक वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:15 बजे जागरण एवं पूजा-अर्चना से होगी। इसके बाद सुबह 9:30 बजे से विशाल महाभंडारा शुरू होगा। समिति के अनुसार करीब 10 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

कई राज्यों से पहुंचेंगे श्रद्धालु

समिति के सेवक लोकेश कुमार ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी बाबा की स्मृति में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और श्रद्धालुओं को महाप्रसादी वितरित की जाएगी। आयोजन में राजस्थान के अलावा हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और दिल्ली सहित विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए समिति की ओर से व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

चिमटा वाले प्रकाश दास महाराज गिरावड़ी धाम उदयपुरवाटी जिला झुंझुनू

भजन संध्या में कलाकार बांधेंगे समां

समाधि परिसर में दिनभर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। भजन संध्या में शेखावाटी सहित देश-प्रदेश के कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। प्रसिद्ध भजन गायक सुरेंद्र माली बाबा सुरदास के भजनों की प्रस्तुति देंगे। इनके अलावा केबी नारैड़ी, राजेंद्र छैला, लाजी, जीतू माली और लोकेश कुमार भी भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। वहीं तब्बू तोरावाटी और पूजा सांबर धार्मिक एवं सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत करेंगी।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तैयारियां

श्री सूरदास सेवा समिति के कार्यकर्ताओं और सेवकों ने बताया कि मेले एवं महाभंडारे को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाओं को सुचारू रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। समिति ने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में गिरावड़ी धाम पहुंचकर बाबा सुरदास का आशीर्वाद लेने और महाप्रसादी ग्रहण करने की अपील की है।

गंभीर बीमारियों के इलाज के दावे पर विशेषज्ञों ने जताई सावधानी

समाधि के महंत प्रकाश महाराज की ओर से दावा किया गया है कि बाबा के दरबार में मत्था टेकने और तांती-भभूति लेने से कैंसर, लकवा, पथरी, गांठ, गठिया और चर्म रोग जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित श्रद्धालुओं को लाभ मिलने की मान्यता है। महंत के अनुसार यहां किसी तांत्रिक विद्या का प्रयोग नहीं होता, बल्कि श्रद्धालु इसे सिद्ध संत की कृपा और आशीर्वाद मानते हैं।

हालांकि, इन दावों की चिकित्सकीय पुष्टि का उल्लेख नहीं है। गंभीर बीमारियों के मामले में स्वास्थ्य विशेषज्ञ सामान्यतः श्रद्धालुओं को प्रमाणित चिकित्सा जांच और उपचार में देरी नहीं करने की सलाह देते हैं। समाधि पर आने वाले कुछ श्रद्धालु अपने ठीक होने की मान्यता या अनुभव जरूर बताते हैं, लेकिन इसे चिकित्सा उपचार का विकल्प नहीं माना जा सकता।

Related Articles