थोई में स्काउट-गाइड प्रतियोगिता रैली शुरू
31 फीट ऊंचा वॉचिंग टावर बना आकर्षण, साहसिक गतिविधियों में हिस्सा ले रहे प्रतिभागी
थोई : राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड जिला सीकर के स्थानीय संघ थोई के तत्वावधान में स्थानीय संघ स्तरीय स्काउट एवं गाइड प्रतियोगिता रैली का आयोजन 12 से 17 सितंबर तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय थोई के खेल मैदान में किया जा रहा है। रैली में स्काउट-गाइड के सर्वांगीण विकास के लिए शिविर कला, पायनियरिंग प्रोजेक्ट, भाषण, निबंध, प्रश्नोत्तरी, प्राथमिक सहायता, मार्च पास्ट, लोकगीत, लोकनृत्य, देशभक्ति गीत, झांकी सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
31 फीट का वॉचिंग टावर आकर्षण
शिविर में बनाया गया 31 फीट ऊंचा वॉचिंग टावर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बच्चों के लिए कमांडो ब्रिज, टायर वॉल, टायर टनल, टायर क्रॉसिंग, रस्सी खींच, चम्मच दौड़ और संतुलन जैसी साहसिक गतिविधियां भी कराई जा रही हैं। इन गतिविधियों से बच्चों में आत्मविश्वास, साहस, संतुलन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।
ग्लोबल विलेज में दी जा रही जानकारी
शिविर में ग्लोबल विलेज भी बनाया गया है, जहां प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्काउट-गाइड गतिविधियों और अभियानों की जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा मॉडल टेंट भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
उद्घाटन अवसर पर स्थानीय संघ थोई के प्रधान झाबर मल बीवाल ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए अनुशासन, सेवा, सहयोग और नेतृत्व के मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। रैली के आयोजन में सचिव सुवालाल कुमावत, सहायक सचिव घासीराम वर्मा सहित स्काउट-गाइड, रोवर और परिवार के सदस्य सहयोग कर रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2370860


