एनएफआईटीयू प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय राज्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन
केसीसी में स्थानीय लोगों को रोजगार देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली में हुई मुलाकात
खेतड़ी : नेशनल फ्रंट ऑफ ट्रेड यूनियन (एनएफआईटीयू) की हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की इकाई केसीसी एवं कोल इंडिया के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे को ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों और ठेकाकर्मियों से जुड़ी विभिन्न मांगें रखीं।
प्रतिनिधिमंडल में एनएफआईटीयू के राष्ट्रीय सचिव राजकुमार बाडेटिया, राष्ट्रीय कोलियरी कांग्रेस के राज्य सचिव एवं एनएफआईटीयू के राष्ट्रीय सचिव बी.एम. दिवाकर, क्षेत्रीय सचिव अमरिका राजभर तथा एनएफआईटीयू झुंझुनूं के जिला अध्यक्ष मनोज गुर्जर शामिल रहे।
ज्ञापन में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड एवं कोल इंडिया में नई भर्तियां शीघ्र शुरू करने, अनुसूचित जाति-जनजाति के रिक्त पदों को भरने तथा स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग की गई। इसके अलावा क्षतिग्रस्त टाउनशिप का जीर्णोद्धार, ठेकाकर्मियों को उत्पादन प्रोत्साहन राशि में शामिल करने, न्यूनतम वेतन 35 हजार रुपए प्रतिमाह करने तथा 15 प्रतिशत वार्षिक वेतन वृद्धि की मांग रखी गई।
प्रतिनिधिमंडल ने दुर्गा पूजा और दीपावली पर कम से कम दो लाख रुपए प्रोत्साहन राशि देने, कोल इंडिया कर्मचारियों की ग्रेच्युटी 25 लाख रुपए करने, अधिकारियों को मिलने वाले प्रदर्शन पुरस्कार एवं मोबाइल भत्ते का लाभ कर्मचारियों और ठेकाकर्मियों को देने की मांग भी रखी।
केसीसी अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती एवं चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार, ठेकाकर्मियों को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने तथा केसीसी खदान में 60 मीटर एवं 120 मीटर स्तर से अपशिष्ट सामग्री की निकासी की जांच कराने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य मंत्री से हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की केसीसी इकाई का दौरा करने का आग्रह भी किया। राज्य मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को सभी मुद्दों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2370692
