[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को 12 घंटे में गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को 12 घंटे में गिरफ्तार

भालेरी पुलिस की सूचना पर जिले में नाकाबंदी, चूरू में प्रवेश से पहले पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में चूरू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के करीब 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम. ने बताया कि 12 सितंबर की सुबह भालेरी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार में अज्ञात व्यक्ति एक लड़की को लेकर चूरू की ओर जा रहा है।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए भालेरी थाना पुलिस ने तत्काल जिले में नाकाबंदी करवाई। कोतवाली चूरू पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को चूरू कस्बे में प्रवेश करने से पहले ही वाहन सहित पकड़ लिया और नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया।

पीड़िता के परिजनों की रिपोर्ट पर भालेरी थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. कृष्णा सामरिया, एसआईयूसीएडब्ल्यू चूरू द्वारा शुरू की गई। पुलिस के अनुसार पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण करवाकर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया तथा पीड़िता और गवाहों के बयान दर्ज किए गए। मोबाइल फोरेंसिक इकाई के माध्यम से साक्ष्य भी जुटाए गए।

पुलिस ने मामले में आरोपी मंजूर अली पुत्र मैनूदीन, निवासी चूरू को गिरफ्तार किया है। 13 सितंबर को पुलिस आरोपी को उसकी बताई जगह की तस्दीक के लिए लेकर गई थी। पुलिस के अनुसार इस दौरान आरोपी ने पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया, लेकिन गिरने से उसके पैर में चोट लग गई। उपचार के लिए उसे राजकीय अस्पताल तारानगर भेजा गया। पुलिस ने बताया कि मामले में अनुसंधान जारी है और प्रकरण से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

Related Articles