खंडेला में 14 सितंबर को होगी शहरी सरकार की मतगणना:8 राउंड में पूरी होगी गिनती, 116 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला
खंडेला में 14 सितंबर को होगी शहरी सरकार की मतगणना:8 राउंड में पूरी होगी गिनती, 116 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला
खंडेला : खंडेला नगर पालिका चुनाव के लिए मतगणना कल यानी सोमवार को होगी। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। प्रशासन ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। खंडेला नगर पालिका में पार्षद पद के लिए 9 सितंबर को मतदान हुआ था। इसमें 76.44 प्रतिशत वोटर्स ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतगणना कुल 8 राउंड में पूरी की जाएगी। इस चुनाव में कुल 116 प्रत्याशी मैदान में हैं। अनुमान है कि सुबह 11 बजे तक स्थिति साफ हो जाएगी और दोपहर तक सभी नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। बता दें कि चेयरमैन का पद ओपन सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2370504


