[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अखेपुरा टोल प्लाजा की बाइक लेन बदहाल:टूटी सड़क और गड्ढों से हादसे का खतरा, मरम्मत की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

अखेपुरा टोल प्लाजा की बाइक लेन बदहाल:टूटी सड़क और गड्ढों से हादसे का खतरा, मरम्मत की मांग

अखेपुरा टोल प्लाजा की बाइक लेन बदहाल:टूटी सड़क और गड्ढों से हादसे का खतरा, मरम्मत की मांग

रानौली : रानोली-पलसाना के अखेपुरा टोल प्लाजा पर बाइक सवारों के लिए बनी लेन काफी समय से खराब है। सड़क कई जगह से टूटी हुई है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है। इस वजह से कभी भी बाइक सवार का संतुलन बिगड़ सकता है और हादसा हो सकता है।

टोल प्लाजा से गुजरने वाले लोगों का कहना है कि बाइक लेन की हालत लंबे समय से खराब है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक इसकी मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया है। टूटी सड़क पर गाड़ी चलाते समय चालकों को अचानक गड्ढों या खराब हिस्सों का सामना करना पड़ता है। इससे बाइक के अनियंत्रित होने का खतरा रहता है।

अखेपुरा टोल प्लाजा से हर दिन बड़ी संख्या में गाड़ियां गुजरती हैं। बाइक सवारों के लिए अलग लेन होने के बावजूद, अगर उसका रखरखाव नहीं किया जाता है, तो यह सुविधा ही उनके लिए परेशानी और खतरे की वजह बन सकती है।

लोगों का कहना है कि NHAI और अखेपुरा टोल कंपनी को सड़क की स्थिति पर जल्द ध्यान देना चाहिए। बाइक लेन का निरीक्षण करवाकर खराब हिस्सों की मरम्मत करने से हादसे की आशंका को कम किया जा सकता है। लोगों का सवाल है कि आखिर जिम्मेदार विभाग किसी हादसे का इंतजार क्यों कर रहे हैं?

Related Articles