शहरी सरकार के लिए आज मतगणना, 147 प्रत्याशी मैदान में:7 राउंड में होगी पूरी, कोटपूतली-जयपुर-शाहपुरा मार्ग पर रहेगा डायवर्जन
शहरी सरकार के लिए आज मतगणना, 147 प्रत्याशी मैदान में:7 राउंड में होगी पूरी, कोटपूतली-जयपुर-शाहपुरा मार्ग पर रहेगा डायवर्जन
नीमकाथाना : शहरी सरकार के लिए मतदान के बाद अब आज मतगणना होगी। मतगणना कमला मोदी गर्ल्स कॉलेज में होगी। प्रशासन ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। नीमकाथाना में पार्षद पद के लिए 9 सितंबर को मतदान हुआ था। जिसमें 79.66 प्रतिशत वोटर्स ने मतदान किया।
सोमवार को मतगणना सवेरे 8 बजे शुरू होगी। अनुमान है कि सुबह 11 बजे तक स्थिति क्लियर हो जाएगी। दोपहर तक सभी रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे। बता दें कि चेयरमैन ओपन आरक्षित है।
वाहनों का डायवर्जन
यह मत करना स्थल नीमकाथाना शहर की छावनी सड़क मार्ग पर है, जो मुख्य कोटपूतली-जयपुर-शाहपुरा सड़क मार्ग है। मुख्य सड़क पर कॉलेज है। इसको लेकर यहां यातायात बाधित रहेगा। सुबह 7 बजे से वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। गावड़ी मोड़ ओर खेतड़ी मोड़ पर बेरिकेडिंग की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2370504


