[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डॉ. एसके बंसल बने बीटीयू के आईक्यूएसी निदेशक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बीकानेरराजस्थानराज्य

डॉ. एसके बंसल बने बीटीयू के आईक्यूएसी निदेशक

अकादमिक गुणवत्ता और संस्थागत विकास को नई दिशा देने पर रहेगा जोर

बीकानेर : बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. एसके बंसल को विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है। कुलगुरु प्रो. अखिल रंजन गर्ग की स्वीकृति के बाद कुलसचिव ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। नियुक्ति अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

नवनियुक्त निदेशक डॉ. बंसल ने कुलगुरु का आभार जताते हुए कहा कि उनका प्रयास विश्वविद्यालय में तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता को मजबूत करने, शैक्षणिक एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं में बेहतर मानकों को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा गुणवत्ता संबंधी गतिविधियों को व्यवस्थित और परिणामोन्मुख बनाने का रहेगा।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विभागों के साथ समन्वय कर सीएएस से जुड़े मामलों, नैक एवं एनबीए मान्यता, संकाय एवं कर्मचारियों की भर्ती, शैक्षणिक, परीक्षा और प्रशासनिक सुधारों के लिए समग्र योजना पर प्राथमिकता से काम किया जाएगा। मूल्यांकन एवं सतत सुधार की प्रक्रियाओं को प्रभावी बनाने पर भी विशेष जोर रहेगा।

डॉ. बंसल इससे पहले विश्वविद्यालय में प्राचार्य, डीन फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग और कुलसचिव सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया कि डॉ. बंसल की नियुक्ति से अकादमिक उत्कृष्टता, गुणवत्ता संवर्धन और संस्थागत विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Related Articles