नगर पालिका चुनाव की राजकीय महाविद्यालय में होगी मतगणना, 166 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
सुबह 8 बजे से 6 राउंड में गिने जाएंगे वोट; दोपहर 1 बजे तक पूरी तरह साफ होगी 'शहरी सरकार' की तस्वीर
उदयपुरवाटी : नगर पालिका में नई ‘शहरी सरकार’ के गठन का अंतिम चरण शुरू हो गया है। निकाय चुनाव के तहत डाले गए वोटों की गिनती सोमवार को जमात खेतुड़ा नाला स्थित सरकारी कॉलेज में की जाएगी। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था से लेकर मतगणना की तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
6 राउंड में होगी वोटों की गिनती
मतगणना सोमवार सुबह 8:00 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होगी। पूरी प्रक्रिया को 6 राउंड में विभाजित किया गया है। वार्ड संख्या 1 व 21 तथा 34 के मतों की गिनती 2 राउंड में पूरी की जाएगी। जानकारी के अनुसार सुबह 12:00 बजे तक रुझान व स्थिति स्पष्ट होने लगेगी और दोपहर 1:00 बजे तक लगभग सभी वार्डों के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
80.80% मतदाताओं ने तय किया 166 प्रत्याशियों का भविष्य
नगर पालिका पार्षद पदों के लिए 9 सितंबर (बुधवार) को मतदान संपन्न हुआ था। चुनाव में मतदाताओं का भारी उत्साह देखने को मिला और कुल 80.80 प्रतिशत वोट पड़े। चुनावी मैदान में डटे सभी 166 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला सोमवार को मतगणना के साथ ही सार्वजनिक हो जाएगा।
चेयरमैन की कुर्सी ‘ओपन’, वार्ड जीतते ही शुरू होगी सियासी ‘बाड़ाबंदी’
उदयपुरवाटी पालिकाध्यक्ष (चेयरमैन) का पद अनारक्षित (ओपन) है। इसका सीधा मतलब यह है कि वार्ड पार्षदों का रिजल्ट आते ही चेयरमैन की कुर्सी पर अपना कब्जा जमाने के लिए निर्दलीयों और मुख्य दलों में सियासी खींचतान और गोटियां बिछना शुरू हो जाएंगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2489065

