डाडा फतेहपुरा में शहीद की 24वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि:ग्रामीणों ने 1000 पौधे रोपकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
डाडा फतेहपुरा में शहीद की 24वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि:ग्रामीणों ने 1000 पौधे रोपकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
खेतड़ी : देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीद सुमेर सिंह निर्वाण की 24वीं पुण्यतिथि पर डाडा फतेहपुरा गांव में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए 1000 पौधे रोपे। यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत डाडा फतेहपुरा के बस स्टैंड पर आयोजित किया गया। यहां ग्रामीणों ने शहीद को फूल चढ़ाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। पुण्यतिथि को यादगार बनाने के लिए इस बार श्रद्धांजलि के साथ हरियाली का संदेश भी दिया गया।
ग्राम पंचायत डाडा फतेहपुरा और नालपुर क्षेत्र की स्कूलों में कुल 1000 पौधों का वितरण किया गया। ग्रामीणों ने इन पौधों को लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया, जिससे पर्यावरण संरक्षण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके। शहीद के बेटे गजेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शहीद की पुण्यतिथि पर हर साल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ऐसी पहल की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2370465


