[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में महिला ने फंदे से लटककर की आत्महत्या:कमरा अंदर से बंद था, बेटे ने खिड़की से देखा तो लटकी मिली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में महिला ने फंदे से लटककर की आत्महत्या:कमरा अंदर से बंद था, बेटे ने खिड़की से देखा तो लटकी मिली

सादुलपुर में महिला ने फंदे से लटककर की आत्महत्या:कमरा अंदर से बंद था, बेटे ने खिड़की से देखा तो लटकी मिली

सादुलपुर : सादुलपुर में महिला ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला कमरे में अकेली थी। शाम को जब बेटे ने खिड़की से देखा तो महिला फंदे से लटकी मिली। घटना कस्बे के वार्ड 4 में शुक्रवार शाम की है। सूचना मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली।

बेटे ने खिड़की से देखा, फंदे से लटकी मिली महिला

थानाधिकारी राजेश सिहाग ने बताया कि वार्ड 4 निवासी हर्ष कुमार पुत्र सुनील कुमार भार्गव ने मामला दर्ज करवाया है। हर्ष ने बताया कि 11 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे उसकी मां लक्ष्मी देवी कमरे के अंदर थीं और कमरा बंद था। आवाज देने पर भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो हर्ष ने खिड़की से अंदर देखा। उसकी मां लक्ष्मी देवी कमरे में फांसी पर लटकी मिलीं।

सूचना मिलते ही राजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाधिकारी सिहाग ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल, महिला की आत्महत्या के पीछे के कारण साफ नहीं हो पाए हैं। पुलिस ने शनिवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी महेंद्र कुमार स्वामी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77