कर्ज से परेशान चपरासी ने की महिला की हत्या:तीन महीने से मौका तलाश रहा था, जान पहचान बढ़ने पर घर में घुसकर गला काटा
कर्ज से परेशान चपरासी ने की महिला की हत्या:तीन महीने से मौका तलाश रहा था, जान पहचान बढ़ने पर घर में घुसकर गला काटा
सुजानगढ़ : चूरू में बिजनेसमैन की मां के हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पास के ही बैंक में चपरासी है और कर्ज से परेशान होकर महिला को लूटने का प्लान बनाया था। इसी के चलते महिला से जान-पहचान बढ़ाई और मौका मिलते ही हत्या कर दी।
घटना सुजानगढ़ के गांधी चौक के पास स्थित मकान में 7 सितंबर की है। हत्या के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी दीपक वाल्मीकि (33) को सुजानगढ़ पुलिस ने चूरू से गिरफ्तार कर लिया है। एसपी निश्चय प्रसाद ने शनिवार को घटना का खुलासा किया है। एसपी ने बताया- आरोपी दीपक को पता था कि महिला घर पर अकेली रहती है। दोनों बेटे कोलकाता में रहते हैं और महिला घर में किसी अनजान के लिए दरवाजा नहीं खोलती थी।
दीपक जिस बैंक में चपरासी था वो जगह पुखराज के परिवार ने ही किराए पर दे रखी थी। इसके पास में ही एक और दुकान खाली थी वो भी पुखराज देवी की ही थी, लेकिन खाली थी। ऐसे में दीपक ने दो-तीन महीने पहले से महिला से जान-पहचान बढ़ाना शुरू किया। धीरे-धीरे महिला का विश्वास दीपक पर गहराता गया।
कर्ज से परेशान से था आरोपी
एसपी ने बताया- दीपक पर काफी कर्जा हो रखा था। इसका ब्याज चुकाने के लिए वो काफी परेशान रहता था। ऐसे में दीपक महिला को लूटने की साजिश रच रहा था। जैसे-जैसे महिला का विश्वास दीपक पर बढ़ता गया, तो दीपक ने मौके की तलाश की।

7 सितंबर को महिला घर पर अकेली थी और आस-पास के लोग भी नहीं थे। ऐसे में दीपक दुकान किराए पर दिलाने का झांसा देकर घर में पहुंचा। दीपक ने घर की रसोई में जाकर चाकू उठाया। पीछे से जाकर बेरहमी से महिला का गला काट दिया। हत्या के बाद दीपक ने पुखराज के गले से सोने की चेन, हाथों की चूड़ियां और झुमके लेकर फरार हो गया। हत्या के बाद आरोपी शराब के ठेके पर गया और वहां शराब पीने के बाद चूरू चला गया।
शराब ठेके के CCTV फुटेज से सुराग मिला
दोपहर में जब सामने की चायवाला युवक घर के पहली मंजिल पर गया तो महिला का शव पड़ा हुआ मिला और घटना का पता चला। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। हत्या के बाद पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। शराब ठेके के CCTV फुटेज से पुलिस को अहम सुराग मिला।
इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी और अलग-अलग स्थानों के CCTV फुटेज का मिलान किया। आरोपी के गायब रहने की टाइमिंग समेत अन्य तथ्य जोड़े। आरोपी दीपक को चूरू से हिरासत में लिया गया और उससे पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने वारदात करना स्वीकार किया। एसपी ने बताया- पुलिस अब लूटे गए जेवर बरामद करने का प्रयास कर रही है। साथ ही मामले में अन्य लोगों की भूमिका के संबंध में भी जांच की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2369557


