प्रदीप ईशरवाल ने कब मास्टर शिविर का निरीक्षण किया:प्रशिक्षणार्थियों को दिया सेवा व अनुशासन का संदेश
प्रदीप ईशरवाल ने कब मास्टर शिविर का निरीक्षण किया:प्रशिक्षणार्थियों को दिया सेवा व अनुशासन का संदेश
सादुलपुर : सादुलपुर में हिन्दुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स के कब मास्टर और फ्लॉक लीडर बेसिक प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया गया। सहायक राज्य संगठन आयुक्त प्रदीप ईशरवाल ने शनिवार को आइडियल छात्रावास राजगढ़ में चल रहे सात दिवसीय शिविर का जायजा लिया।
प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए ईशरवाल ने कहा कि स्काउटिंग खेल-खेल में सीखने की कला है। यह सिर्फ वर्दी पहनने तक सीमित नहीं है, बल्कि जीवन जीने का एक तरीका है। उन्होंने बताया कि स्काउटिंग से बच्चों और प्रशिक्षणार्थियों का पूरा विकास होता है और उनमें सेवा, अनुशासन व नेतृत्व की भावना आती है।
जिला प्रभारी स्काउट नीरज कुमार ने बताया कि सात दिवसीय आवासीय शिविर में पूरे जिले से आए प्रशिक्षणार्थियों को स्काउट आंदोलन के बुनियादी सिद्धांत सिखाए जा रहे हैं।
शिविर में स्काउट नियम, प्रतिज्ञा, ध्वज गीत, स्काउट के उद्देश्य व इतिहास, प्राथमिक चिकित्सा, ध्वज शिष्टाचार, अलग-अलग तरह के क्लैप्स और गांठें जैसी स्काउटिंग कलाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान प्रशिक्षक सत्यवीर पूनिया, खुशबू दानोदिया और जिलेभर से आए प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2369557


