खंडेला के छाजना गांव की खुशी पबड़ी बनी लेफ्टिनेंट:भारतीय सेना में उपलब्धि हासिल करने पर श्रीमाधोपुर में हुआ सम्मान
खंडेला के छाजना गांव की खुशी पबड़ी बनी लेफ्टिनेंट:भारतीय सेना में उपलब्धि हासिल करने पर श्रीमाधोपुर में हुआ सम्मान
खंडेला : खंडेला के छाजना गांव की खुशी पबड़ी ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। लेफ्टिनेंट बनने के बाद पहली बार अपने गांव लौटते समय शनिवार शाम श्रीमाधोपुर पहुंचने पर उनका कयाल धर्मशाला में स्वागत और सम्मान किया गया। उनकी इस उपलब्धि को लेकर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
खुशी पबड़ी, जो कृषि उपज मंडी श्रीमाधोपुर के पूर्व अध्यक्ष महेश मीणा की भतीजी हैं, उनके सम्मान में अग्रवाल नवयुवक मंडल और महिला मंडल ने एक कार्यक्रम रखा। इस दौरान मंडल के सदस्यों ने खुशी को माला और साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया। लोगों ने भारतीय सेना में अधिकारी बनने पर उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस सम्मान समारोह में खुशी पबड़ी के पिता एडवोकेट मुकेश कुमार मीणा भी मौजूद थे। उनके साथ अग्रवाल समाज के मुकेश अग्रवाल, आशीष चौधरी, ऐश गोकुलका, योगेश चौधरी, कान्हा, विकास मऊवाला, प्रिंस कसेरा, रेनू गोकुलका, रीना चौधरी, दीपा कयाल, मीना अमरसरिया, ललिता थोईवाला, अन्नू अग्रवाल, जुगल किशोर चौधरी, कृष्णा गोकुलका और सुमित गिनोड़िया शामिल हुए। विजेंद्र शर्मा और राजू भाई हांसपुर भी वहां मौजूद रहे।

इस मौके पर लोगों ने खुशी की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरव बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर खुशी ने युवाओं और बेटियों के लिए एक मिसाल कायम की है। उनकी सफलता से युवा पीढ़ी को सेना और दूसरी सेवाओं में करियर बनाने की प्रेरणा मिलेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2369551


