[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

JAG सेवा में चयन के बाद गांव पहुंचीं लेफ्टिनेंट खुशी:धना भगत मंदिर में सम्मान, तिरंगा रैली निकली; क्षेत्र में दिखा उत्साह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

JAG सेवा में चयन के बाद गांव पहुंचीं लेफ्टिनेंट खुशी:धना भगत मंदिर में सम्मान, तिरंगा रैली निकली; क्षेत्र में दिखा उत्साह

JAG सेवा में चयन के बाद गांव पहुंचीं लेफ्टिनेंट खुशी:धना भगत मंदिर में सम्मान, तिरंगा रैली निकली; क्षेत्र में दिखा उत्साह

खंडेला : खंडेला में भारतीय सेना की जज एडवोकेट जनरल (JAG) सेवा में चयन के बाद लेफ्टिनेंट खुशी पबड़ी पहली बार अपने गांव छाजना पहुंचीं। उन्होंने ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA), चेन्नई से ट्रेनिंग पूरी की है। गांव लौटने पर क्षेत्रवासियों ने उनका उत्साह के साथ स्वागत किया। छाजना पहुंचने से पहले खुशी पबड़ी धना भगत मंदिर और धना भगत चौराहा पहुंचीं। यहां धना भगत सेवा समिति की ओर से उनका सम्मान किया गया।

धना भगत मंदिर में लिया आशीर्वाद

लेफ्टिनेंट खुशी पबड़ी ने मंदिर पहुंचकर सबसे पहले धना भगत के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इसके बाद समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं। धना भगत सेवा समिति के सदस्य अजय सिंह काजला ने कहा कि खंडेला क्षेत्र के लिए यह गर्व की बात है कि यहां की बेटी ने भारतीय सेना की JAG सेवा में जगह बनाई है। उन्होंने कहा कि खुशी की उपलब्धि परिवार और गांव के साथ पूरे खंडेला क्षेत्र व सीकर जिले के लिए गौरव का विषय है। समिति के अनुसार, इस क्षेत्र से JAG सेवा में यह पहला चयन है।

धना भगत चौराहे से गांव तक निकली तिरंगा रैली

सम्मान कार्यक्रम के बाद धना भगत चौराहे से छाजना गांव तक तिरंगा रैली निकाली गई। लेफ्टिनेंट खुशी पबड़ी भी रैली में शामिल हुईं। बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर रैली में शामिल हुए और देशभक्ति के नारे लगाए। रास्ते में कई जगह लोगों ने लेफ्टिनेंट खुशी का फूल-मालाओं से स्वागत किया। लोगों ने सेना में नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Related Articles