[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू जिले में 73.81 प्रतिशत मतदान, 14 सितंबर को होगी मतगणना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू जिले में 73.81 प्रतिशत मतदान, 14 सितंबर को होगी मतगणना

11 नगर निकायों के 429 वार्डों में 3.62 लाख मतदाताओं ने डाला वोट; दूसरे चरण में मतदान प्रतिशत रहा अधिक

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : ​मोहम्मद अली पठान

चूरू : नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत चूरू जिले में दो चरणों में मतदान उत्साहपूर्वक और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिले के 11 नगर निकायों के 429 वार्डों के लिए कुल 4,91,496 पंजीकृत मतदाताओं में से 3,62,772 ने मतदान किया। जिले में औसत मतदान 73.809 प्रतिशत रहा। बीदासर के वार्ड संख्या 15 में सदस्य पद का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

पहले चरण में 9 सितंबर को चूरू और सुजानगढ़ नगर परिषद सहित राजगढ़, रतननगर और छापर नगरपालिकाओं में 205 वार्डों के लिए औसत 72.951 प्रतिशत मतदान हुआ। राजगढ़ में सर्वाधिक 78 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। रतननगर में 75.99, छापर में 75.04, चूरू में 72.81 और सुजानगढ़ में 69.45 प्रतिशत मतदान हुआ। पहले चरण में 2,55,602 मतदाताओं में से 1,86,465 ने मतदान किया।

दूसरे चरण में 11 सितंबर को सरदारशहर नगर परिषद सहित तारानगर, साहवा, रतनगढ़, बीदासर और राजलदेसर नगरपालिकाओं के 224 वार्डों में 74.739 प्रतिशत मतदान हुआ। साहवा में सर्वाधिक 86.59 प्रतिशत मतदान हुआ। तारानगर में 81.45, राजलदेसर में 77.02, रतनगढ़ में 75.12, बीदासर में 74.08 और सरदारशहर में 69.96 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। दूसरे चरण में 2,35,894 मतदाताओं में से 1,76,307 ने मताधिकार का प्रयोग किया।

14 सितंबर को होगी मतगणना

दोनों चरणों में हुए मतदान की मतगणना 14 सितंबर 2026 को संबंधित नगर निकाय मुख्यालयों पर निर्धारित मतगणना केंद्रों में होगी। चूरू नगर परिषद में 14 टेबलों पर 8 चरणों में, सुजानगढ़ में 10 टेबलों पर 10 चरणों में और सरदारशहर में 11 टेबलों पर 9 चरणों में मतगणना होगी। राजगढ़ में 8, रतननगर में 5, छापर में 6, तारानगर में 10, साहवा में 7, रतनगढ़ में 10, राजलदेसर में 5 तथा बीदासर में 6 टेबलों पर मतगणना की जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं, मतदान दलों, पुलिस एवं सुरक्षा बलों, प्रशासनिक अधिकारियों, निर्वाचन कार्मिकों, बीएलओ, पर्यवेक्षकों, राजनीतिक दलों और अभ्यर्थियों का आभार जताया। उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में मतदाताओं की भागीदारी को सराहनीय बताया। वहीं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों को मतगणना केंद्रों पर कार्मिकों की तैनाती, सुरक्षा, प्रवेश-निकास और अन्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related Articles