14 नगर निकायों में 86 टेबलों पर होगी मतगणना
14 सितंबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी प्रक्रिया, 495 वार्डों के परिणाम होंगे घोषित
सीकर : नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत सीकर जिले के 14 नगर निकायों की मतगणना 14 सितंबर को सुबह 8 बजे से संबंधित नगरीय निकाय मुख्यालयों पर निर्धारित भवनों और मतगणना कक्षों में होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने मतगणना की व्यवस्थाएं निर्धारित कर दी हैं। जिले के 495 वार्डों की मतगणना के लिए कुल 86 टेबलें लगाई गई हैं।
सीकर नगर परिषद की मतगणना श्री कल्याण राजकीय कन्या महाविद्यालय के उत्तरी विंग स्थित कक्ष संख्या 109 में 12 टेबलों पर होगी। फतेहपुर में मोदीसन राजकीय महाविद्यालय के कक्ष संख्या 11 में 8, लक्ष्मणगढ़ में राजकीय महाविद्यालय के कक्ष संख्या 117 में 7, नीमकाथाना में कमला मोदी महिला महाविद्यालय के कक्ष संख्या 24 में 7 तथा रींगस में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रथम तल स्थित कक्ष संख्या 13 में 6 टेबलों पर मतगणना होगी।
रामगढ़ शेखावाटी, धोद, दांता, खाटूश्यामजी, पलसाना, खंडेला और श्रीमाधोपुर में 5-5 टेबलों पर, जबकि लोसल में 6 और अजीतगढ़ में 5 टेबलों पर मतगणना करवाई जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित आयुक्त एवं अधिशासी अधिकारियों को निर्धारित मतगणना कक्षों के लिए प्रभारी नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मतगणना कार्य निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराने तथा राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2369432
