[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुप्रीम फाउंडेशन ने स्टूडेंट्स को नोटबुक्स बांटी:चाड़वास के दो स्कूलों में 230 छात्रों को मिलीं मुफ्त कॉपियां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सुप्रीम फाउंडेशन ने स्टूडेंट्स को नोटबुक्स बांटी:चाड़वास के दो स्कूलों में 230 छात्रों को मिलीं मुफ्त कॉपियां

सुप्रीम फाउंडेशन ने स्टूडेंट्स को नोटबुक्स बांटी:चाड़वास के दो स्कूलों में 230 छात्रों को मिलीं मुफ्त कॉपियां

छापर : ग्राम पंचायत चाड़वास में सुप्रीम फाउंडेशन ने शुक्रवार को प्राथमिक कक्षाओं के स्टूडेंट्स को अभ्यास पुस्तिकाएं बांटीं। ये पुस्तिकाएं सेठ जुहारमल सेठिया राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल और राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल के स्टूडेंट्स को दी गईं।

दोनों स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने फाउंडेशन के इस काम के लिए आभार जताया। सेठ जुहारमल सेठिया स्कूल के प्रधानाचार्य भागीरथ गर्ग और राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल की प्रधानाचार्या रचना पारीक ने सुप्रीम फाउंडेशन के मुख्य ट्रस्टी स्व. बजरंग लाल तापड़िया और महावीर प्रसाद तापड़िया का धन्यवाद किया।

उन्होंने फाउंडेशन के मुख्य समन्वयक श्यामबाबू शर्मा, बीदासर तहसील समन्वयक दीपक कौशिक और योगेश कुमार सिंगोदिया का भी आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में फाउंडेशन की ओर से दोनों स्कूलों की प्राथमिक कक्षाओं के कुल 230 स्टूडेंट्स को अभ्यास पुस्तिकाएं दी गईं।

इस मौके पर स्वयंसेवक संजू जांगिड़, अनीता सोनी, मंजू सुथार, बोदूराम गवारिया, सरिता बीडासरा मौजूद रहे। स्कूल स्टाफ से अजीत पुरोहित, कुमकुम सैनी, मुनाम, प्रकाश मीणा, विनीता चौधरी, मंजू चौधरी, सुचिता जानू, महेंद्र सिंह और सुमन मोटसरा भी उपस्थित थे।

Related Articles