[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मऊ में राइजिंग मुख्य पाइप लाइन क्षतिग्रस्त:श्रीमाधोपुर शहर में बावड़ी टंकी की जलापूर्ति एक दिन टली

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

मऊ में राइजिंग मुख्य पाइप लाइन क्षतिग्रस्त:श्रीमाधोपुर शहर में बावड़ी टंकी की जलापूर्ति एक दिन टली

मऊ में राइजिंग मुख्य पाइप लाइन क्षतिग्रस्त:श्रीमाधोपुर शहर में बावड़ी टंकी की जलापूर्ति एक दिन टली

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर के रीको मऊ में काम के दौरान अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की टीम से नाथूसर-श्रीमाधोपुर की 200 मिमी डीआई राइजिंग मुख्य पाइपलाइन टूट गई। पाइपलाइन टूटने से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया।

जलदाय विभाग, श्रीमाधोपुर की एईएन कविता बोचल्या ने बताया कि काम शुरू करने से पहले और पाइपलाइन खराब होने के बाद भी बिजली निगम ने जलदाय विभाग को कोई जानकारी नहीं दी।

पाइपलाइन टूटने की वजह से श्रीमाधोपुर शहर की बावड़ी ओवरहेड टंकी में पानी की सप्लाई शनिवार की बजाय अब रविवार को हो पाएगी। विभाग ने बताया कि पाइपलाइन की मरम्मत के बाद पानी की सप्लाई व्यवस्था फिर से शुरू की जाएगी।

Related Articles