धोद नगर पालिका में कुल 82.97% हुई वोटिंग, 8,128 मतदाताओं ने डाला वोट; वार्ड 9 में सबसे ज्यादा 89.16% मत पड़े
धोद नगर पालिका में कुल 82.97% हुई वोटिंग, 8,128 मतदाताओं ने डाला वोट; वार्ड 9 में सबसे ज्यादा 89.16% मत पड़े
धोद : धोद नगरपालिका के पहले चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया। सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चला। अंतिम आंकड़ों के अनुसार नगरपालिका क्षेत्र के कुल 9,796 मतदाताओं में से 8,128 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
इस तरह कुल मतदान प्रतिशत 82.97% रहा। सुबह 10 बजे तक 31.71%, दोपहर 1 बजे तक 60.70%, दोपहर 3 बजे तक 72.44% और शाम 5 बजे तक 81.51% मतदान दर्ज किया गया था। अंतिम एक घंटे में भी मतदाताओं ने मतदान किया और अंतिम आंकड़ा 82.97% पर पहुंचा।
वार्ड 9 में सबसे ज्यादा मतदान
वार्डवार मतदान में वार्ड 9 सबसे आगे रहा। यहां 286 में से 255 मतदाताओं ने वोट डाला और मतदान प्रतिशत 89.16% रहा। इसके बाद वार्ड 19 में 88.89%, वार्ड 3 में 87.41%, वार्ड 14 में 86.63%, वार्ड 5 में 85.69%, वार्ड 2 में 85.38% और वार्ड 6 में 85.28% मतदान हुआ। वहीं वार्ड 13 में सबसे कम 78.34% मतदान दर्ज किया गया। इसके बावजूद सभी 20 वार्डों में मतदान प्रतिशत 78% से अधिक रहा।
वार्ड 11 में 660 मतदाताओं ने डाला वोट
चुनावी लिहाज से महत्वपूर्ण वार्ड 11 में 836 मतदाताओं में से 660 ने मतदान किया। यहां मतदान प्रतिशत 78.95% रहा। वहीं संख्या के लिहाज से वार्ड 8 में सबसे ज्यादा 662 मतदाताओं ने वोट डाला।
धोद नगरपालिका के इस पहले चुनाव में कुल 60 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा के 18, कांग्रेस के 14 और माकपा के 6 उम्मीदवार शामिल हैं। इनके अलावा 22 अन्य प्रत्याशी भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
मतदान से जुड़े PHOTOS







देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2367591


