[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में भाजपा-कांग्रेस के समर्थक भिड़े, कलेक्टर-एसपी मौके पर:भाजपा प्रत्याशी बोलीं- कपड़े फाड़ने की कोशिश हुई; सीकर नगर परिषद में 72.21 प्रतिशत मतदान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में भाजपा-कांग्रेस के समर्थक भिड़े, कलेक्टर-एसपी मौके पर:भाजपा प्रत्याशी बोलीं- कपड़े फाड़ने की कोशिश हुई; सीकर नगर परिषद में 72.21 प्रतिशत मतदान

सीकर में भाजपा-कांग्रेस के समर्थक भिड़े, कलेक्टर-एसपी मौके पर:भाजपा प्रत्याशी बोलीं- कपड़े फाड़ने की कोशिश हुई; सीकर नगर परिषद में 72.21 प्रतिशत मतदान

सीकर : नगरीय निकाय चुनाव में दूसरे चरण की वोटिंग शुक्रवार को खत्म हो गई है। इस दौरान वार्ड 15 में भाजपा और कांग्रेस के समर्थक भिड़ गए। इस दौरान कलेक्टर-एसपी मौके पर पहुंचे। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी बोलीं- हमलावरों ने मारपीट की, सीने पर मारा और कपड़े फाड़ने की कोशिश की।

सबसे ज्यादा धोद नगरपालिका में 82.97 प्रतिशत वोटिंग हुई। सीकर नगर परिषद में 72.15 प्रतिशत रहा। सीकर नगर परिषद के 65 में से 64 वार्डों के लिए मतदान हुआ। एक वार्ड 65 में कांग्रेस प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है।

वहीं, वोटिंग के दौरान वार्ड 18 में कांग्रेस प्रत्याशी साबिर के बेटे पर 3 बार फर्जी वोटिंग करने का आरोप लगा है। आरोप है कि वह स्कूल नंबर 5 में बने बूथ के सामने एक घर में छिपा बैठा था। पुलिस ने उसे और 2 महिला फर्जी वोटर्स को पकड़ा है। वहीं, बायोस्कोप के सामने स्थित बालिका आदर्श विद्या मंदिर के पोलिंग बूथ पर फर्जी मतदान के मामले में पुलिस ने 1 युवक को पकड़ा है। पुलिस ने बिना नंबर की गाड़ियों की हवा निकाल दी। वार्ड 6 की भाजपा प्रत्याशी नीतू के देवर को पुलिस ने पकड़ा लिया।

सीकर नगर परिषद में कांग्रेस की एक जीत: कांग्रेस ने मतदान से पहले ही यहां एक जीत हासिल कर ली थी। वार्ड नंबर 65 से कांग्रेस की माया देवी निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी है। लय पहुंचे, जहां उन्होंने जिला महामंत्री भंवरलाल वर्मा के मुर्दाबाद के नारे लगाए।

फर्जी वोटर्स को पकड़ा: वार्ड नंबर 18 में कांग्रेस कैंडिडेट साबिर के बेटे पर 3 बार फर्जी वोटिंग करने का आरोप लगा है। वहीं वार्ड नंबर 18 में पुलिस ने फर्जी वोटिंग करने पर 2 महिलाओं को दबोच लिया। वहीं, रानी शक्ति मंदिर रोड पर बालिका आदर्श विद्या मंदिर के पोलिंग बूथ से फर्जी वोटिंग की शिकायत मिलने के बाद एक युवक को पकड़ा है।

मतदान केंद्रों के पास से गाड़ियों को हटाया: फतेहपुर रोड पर पावर हाउस और अन्य मतदान केंद्रों के आसपास 200 मीटर के एरिया में खड़ी गाड़ियां और लोगों को पुलिस ने हटाया।

भाजपा प्रत्याशी के देवर का गिरेबान पकड़ा: पुलिस ने वार्ड नं-6 की भाजपा कैंडिडेट नीतू के देवर किशन को पकड़ लिया। भाजपा प्रत्याशी के देवर के खिलाफ मिली शिकायत के बाद पुलिस उसे पोलिंग बूथ के सामने से उसे कॉलर पकड़कर पुलिस जीप में थाने ले गई, हालांकि बाद में उसे छोड़ दिया।

Related Articles