[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पपुरना और कालोटा के शक्ति मंदिरों में वार्षिक समारोह:भाद्रपद अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

पपुरना और कालोटा के शक्ति मंदिरों में वार्षिक समारोह:भाद्रपद अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग

पपुरना और कालोटा के शक्ति मंदिरों में वार्षिक समारोह:भाद्रपद अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग

बबाई : बबाई क्षेत्र के पपुरना और कालोटा गांव स्थित शक्ति मंदिरों में भाद्रपद अमावस्या के अवसर पर द्वितीय वार्षिक समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किए गए। दोनों मंदिरों में भजन-कीर्तन, जागरण और भंडारे हुए। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

पपुरना स्थित सेन समाज की आराध्या शक्ति मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में सेन सम्मेलन हुआ। इसकी अध्यक्षता सेन समाज के जिला अध्यक्ष ने की। कार्यक्रम में राजेंद्र प्रसाद सेन मुख्य अतिथि रहे, जबकि मालीराम नापित (पपुरना), तहसील अध्यक्ष महेश सेन (खेतड़ी), ओमप्रकाश सेन (बबाई), जगदीश प्रसाद सेन और मोहनलाल सेन (ढाणी बाढान) विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

भामाशाहों का सम्मान, मंदिर विकास में सहयोग का ऐलान

कार्यक्रम के दौरान मंदिर और धाम के विकास में सहयोग करने वाले भामाशाहों का सम्मान किया गया। इनमें गिनोड़ी देवी, गोपाल सेन, मालीराम नापित, बजरंगलाल सेन, संतोष सेन, गोपाल किशनलाल, रघुवीर, रिछपाल सेन, अमित सेन और रोहिताश कुमावत (खेतड़ी) सहित कई भामाशाह शामिल रहे। भामाशाहों ने धाम के विकास के लिए आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की। कार्यक्रम का मंच संचालन मनोज कुमार सेन ने किया।

भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

कार्यक्रम के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा।

कालोटा में भजन-कीर्तन और विशाल जागरण

कालोटा स्थित निर्वाण वंश की आराध्या शक्ति मंदिर में भी वार्षिक समारोह श्रद्धा के साथ मनाया गया। आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में राव राजेंद्र सिंह एंड पार्टी ने धार्मिक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। इसके साथ ही विशाल जागरण का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद

समारोह में पुजारी भागीरथ सिंह निर्वाण, पूर्व विधायक हजारीलाल गुर्जर, गाडराटा सरपंच प्रतिनिधि हजारीलाल ग्रेट, पूर्व पंचायत समिति सदस्य धूडाराम गुर्जर, अशोक गुरुजी, नरेंद्र सिंह (पीनू बन्ना), कैप्टन जगदीश सिंह निर्वाण, राकेश सिंह, शिक्षाविद दयाराम, अनिल जज्बाती और बाबूलाल डोई सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन एंकर अनिल जज्बाती ने किया। वार्षिक समारोह को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और देर रात तक मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा।

Related Articles