दिव्यांग मतदाताओं ने उत्साह से किया मतदान
दिव्यांग मतदाताओं ने उत्साह से किया मतदान
झुंझुनूं : नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण में जिले के 10 नगरीय निकाय क्षेत्रों में दिव्यांग मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाई। दूसरे चरण में पंजीकृत कुल 944 दिव्यांग मतदाताओं में से 847 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे दिव्यांग मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 89.72 प्रतिशत रहा।
दिव्यांग मतदाता सुविधा प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी एवं सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक अरविंद ओला ने बताया कि मतदान के दौरान दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुगम व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
उन्होंने बताया कि चिड़ावा में सर्वाधिक 98.48 प्रतिशत दिव्यांग मतदाताओं ने मतदान किया। वहीं विद्याविहार पिलानी में 92.85, बुहाना में 91.04, सूरजगढ़ में 90.90, मंडावा में 89.52, मलसीसर में 88.33, सिंघाना में 87.41, बिसाऊ में 86.08, मंड्रेला में 83.33 तथा पिलानी में 80.80 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2367630


