चुनाव पर्यवेक्षक भगवत सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
चिड़ावा, बुहाना, सिंघाना, सूरजगढ़, पिलानी, मंडावा और बिसाऊ में मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा
झुंझुनूं : राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक एवं अतिरिक्त आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) भगवत सिंह ने शुक्रवार को जिले में द्वितीय चरण के तहत हुए मतदान की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
भगवत सिंह ने चिड़ावा, बुहाना, सिंघाना, सूरजगढ़, पिलानी, मंडावा और बिसाऊ नगर पालिकाओं के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर मतदान प्रक्रिया और निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान लाईजनिंग अधिकारी डॉ. विजयपाल कस्वा भी उनके साथ मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2367630


