एनडीपीएस मामले में करीब एक साल से फरार 20 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
रतनगढ़ पुलिस और राज्य एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की कार्रवाई, दमन-दीव से पकड़ा गया आरोपी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत रतनगढ़ पुलिस और राज्य एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने एनडीपीएस मामले में करीब एक साल से फरार चल रहे 20 हजार रुपए के इनामी आरोपी रामनिवास उर्फ रामा को गिरफ्तार किया है। आरोपी नागौर जिले के रोटू गांव का रहने वाला है।
पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम. ने बताया कि 7 सितंबर 2025 को रतनगढ़ क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान चार आरोपियों से 7 किलो 445 ग्राम एमडी और दो कारें जब्त की गई थीं। इस संबंध में रतनगढ़ थाने में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/29 के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान रामनिवास उर्फ रामा की भूमिका सामने आने पर उसकी तलाश की गई, लेकिन वह गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक की ओर से 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और लगातार निगरानी के आधार पर उसकी तलाश जारी रखी। राज्य एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स जयपुर और रतनगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को दमन-दीव से गिरफ्तार किया गया। मामले में आगे की जांच वृत्ताधिकारी एससी/एसटी प्रकोष्ठ चूरू हरिसिंह धायल द्वारा की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2367630


