[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अल्पसंख्यक बालिकाओं के छात्रावास में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अल्पसंख्यक बालिकाओं के छात्रावास में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित

कक्षा 9 से उच्च शिक्षा व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली छात्राओं के लिए 50 सीटें, 30 सितंबर तक आवेदन

झुंझुनूं : सत्र 2026-27 के लिए जिला मुख्यालय स्थित अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अल्पसंख्यक समुदाय के साथ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग की बालिकाएं भी आवेदन कर सकती हैं।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नेहा झाझड़िया ने बताया कि छात्रावास में कक्षा 9 से 12, स्नातक, स्नातकोत्तर, चिकित्सा, अभियांत्रिकी, प्रबंधन तथा नर्सिंग, बीएड सहित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा जेईई, नीट, क्लैट, आरएएस और आईएएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली राजस्थान की छात्राएं भी पात्र होंगी।

छात्रावास में कुल 50 सीटें निर्धारित हैं तथा छात्राओं को आवश्यक सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी। इच्छुक छात्राएं आवेदन पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज 30 सितंबर तक जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय, झुंझुनूं में जमा करवा सकती हैं।

अधिक जानकारी के लिए कार्यालय समय में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। दूरभाष नंबर 7878705321 और 01592-232032 पर भी जानकारी ली जा सकती है।

Related Articles