[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरकारी विद्यालयों में वित्तीय साक्षरता पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सरकारी विद्यालयों में वित्तीय साक्षरता पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों ने लिया भाग, विजेताओं को दिए पुरस्कार

सीकर : ग्रामीण विकास ट्रस्ट एवं क्रिसिल फाउंडेशन के वित्तीय सहयोग से संचालित ‘मैं प्रगति’ कार्यक्रम के तहत रहनावा माधोपुरा स्थित शहीद दयाचंद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कसवाली में विद्यार्थियों के लिए वित्तीय साक्षरता जागरूकता विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।

प्रतियोगिता में कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक के क्षेत्रीय समन्वयक नितेश कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, आय-व्यय में संतुलन, बचत, निवेश, कर्ज, बीमा, पेंशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसी जानकारी के आधार पर प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई।

प्रतियोगिता में निष्ठा और रोहित ने प्रथम, आदित्य और सोनम ने द्वितीय तथा कोमल और राहुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजकुमार टेलर, बिहारी लाल डोटासरा, वरिष्ठ अध्यापक मदनलाल, बबिता, मनोज, क्रिसिल सखी निकिता डोटासरा, पूनम अग्रवाल, प्रतिभा सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। प्रधानाचार्यों ने विद्यार्थियों को वित्तीय रूप से जागरूक करने वाली ऐसी गतिविधियों के आयोजन के लिए नितेश शर्मा एवं ग्रामीण विकास ट्रस्ट का आभार जताया।

Related Articles