नवलगढ़ में मतदान के बाद पार्षद प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी:बसों से बाहर ले जाया गया, कांग्रेस-बीजेपी ने किया बोर्ड बनाने का दावा
नवलगढ़ में मतदान के बाद पार्षद प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी:बसों से बाहर ले जाया गया, कांग्रेस-बीजेपी ने किया बोर्ड बनाने का दावा
नवलगढ़ : नवलगढ़ नगरपालिका चुनाव का मतदान खत्म होने के बाद अब शहरी सरकार बनाने को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने नगरपालिका में अपना बोर्ड बनाने का दावा किया है। बहुमत के आंकड़े तक पहुंचने के लिए जोड़-तोड़ की कवायद के बीच पार्षद प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी शुरू हो गई है।
बुधवार रात प्रत्याशियों को बसों से नवलगढ़ से बाहर ले जाया गया। दोनों पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों को एकजुट रखने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि, बाड़ाबंदी को लेकर दोनों दलों की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
कांग्रेस की तरफ से पूर्व चिकित्सा राज्यमंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा ने मोर्चा संभाला है, वहीं बीजेपी की रणनीति विधायक विक्रमसिंह जाखल देख रहे हैं। नवलगढ़ नगरपालिका के कुल 45 वार्ड हैं। कांग्रेस ने सभी वार्डों में अपने उम्मीदवार उतारे थे, जबकि बीजेपी ने 33 वार्डों में चुनाव लड़ा। अगर किसी भी दल को साफ बहुमत नहीं मिलता है, तो निर्दलीय पार्षद बोर्ड बनाने में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2365976


