[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुजुर्ग पर सोते समय अज्ञात ने किया हमला:सिर पर वार किया, गंभीर हालत में जयपुर रेफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

बुजुर्ग पर सोते समय अज्ञात ने किया हमला:सिर पर वार किया, गंभीर हालत में जयपुर रेफर

बुजुर्ग पर सोते समय अज्ञात ने किया हमला:सिर पर वार किया, गंभीर हालत में जयपुर रेफर

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर (ढाणी गठाला वाली) गांव में एक बुजुर्ग पर सोते समय अज्ञात व्यक्ति ने हमला कर दिया. इस हमले में गंभीर घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए जयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाबूलाल गठाला नाम के बुजुर्ग का वेंटिलेटर पर इलाज चल रहा है।

बुजुर्ग के बेटे सुभाष चंद गठाला ने थाने में अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। थानाधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि सुभाष चंद गठाला ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि यह घटना 9 सितंबर 2026 की देर रात की है. सुभाष चंद ने बताया कि देर रात करीब 3:30 बजे उन्होंने अपने पिता बाबूलाल गठाला को बिस्तर पर बेहोश पाया. उनके सिर से काफी खून बह रहा था।

घटना का पता चलने पर वे घायल पिता बाबूलाल को चौमूं के एक निजी अस्पताल ले गए. वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जयपुर रेफर कर दिया। बाबूलाल अभी जयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं और वेंटिलेटर पर उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने बेटे की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अज्ञात हमलावर की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles