चूरू में दूसरे चरण का मतदान कल, कलेक्टर सुराणा ने मतदाताओं से की मतदान की अपील
चूरू में दूसरे चरण का मतदान कल, कलेक्टर सुराणा ने मतदाताओं से की मतदान की अपील
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : नगर निकाय आम चुनाव-2026 के दूसरे चरण में शुक्रवार, 11 सितंबर को चूरू जिले की नगर परिषद सरदारशहर तथा नगरपालिका तारानगर, साहवा, रतनगढ़, राजलदेसर और बीदासर में वार्ड सदस्यों के लिए मतदान होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने संबंधित निकाय क्षेत्रों के मतदाताओं से अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता का वोट लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मतदाता बिना किसी दबाव, प्रलोभन या भेदभाव के अपने विवेक से मतदान करें।
दूसरे चरण में सरदारशहर के 55 वार्डों के लिए 89, तारानगर के 35 वार्डों के लिए 36, साहवा के 20 वार्डों के लिए 20, रतनगढ़ के 45 वार्डों के लिए 63, राजलदेसर के 35 वार्डों के लिए 35 तथा बीदासर के 35 वार्डों के लिए 37 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान केंद्रों पर पेयजल, छाया, रैंप और व्हीलचेयर जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
सुराणा ने मतदाताओं से निर्धारित समय पर मतदान केंद्र पहुंचने और आवश्यक पहचान दस्तावेज साथ रखने की अपील की। उन्होंने युवा, महिला, दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से उत्साह के साथ मतदान करने तथा अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2365990


