छापर से 200 श्रद्धालु रामदेवरा के लिए पैदल रवाना:चार यात्री संघों के सदस्य बाबा रामदेव के दर्शन और पूजा करेंगे
छापर से 200 श्रद्धालु रामदेवरा के लिए पैदल रवाना:चार यात्री संघों के सदस्य बाबा रामदेव के दर्शन और पूजा करेंगे
छापर : छापर से करीब 200 श्रद्धालु गुरुवार को रामदेवरा के लिए पैदल रवाना हुए। ये सभी बाबा रामदेव के दर्शन करने जाएंगे। ये श्रद्धालु चार अलग-अलग पैदल यात्री संघों में शामिल हैं। रवाना होने से पहले सभी पदयात्रियों ने रामदेव मंदिर में दर्शन किए और पूजा की। इसके बाद डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए वे वार्ड तीन के करणी माता मंदिर पहुंचे और वहां भी दर्शन किए।
इन यात्री संघों में बाबा रामदेव रूणिचा पैदल यात्री संघ, सरगम रूणिचा पैदल यात्री संघ, अंबेडकर रूणिचा पैदल यात्री संघ और जय बाबा रामदेव पैदल यात्री संघ के सदस्य शामिल हैं। दिल्ली प्रवासी महेंद्र भंसाली, विनोद नाहटा, कन्हैयालाल स्वामी, ओमप्रकाश गोस्वामी, राजेशदान चारण, मानपुरी गोस्वामी, भंवरदान चारण, मुमजाज अली, जितेंद्र स्वामी, पुरुषोत्तम सुरेखा और प्रदीप दूधोड़िया ने इन सभी का स्वागत किया।
इस मौके पर निवर्तमान चेयरमैन श्रवण माली, जयराम जांगिड़, श्रीराम गोदारा, नौरतन जाट, मनोज भाकर, राकेश ढाका, अविनाश दर्जी, बाबूलाल जाजू, लीलाधर पारीक, लाली चांवरिया और छगन माली सहित कई लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2365996


