रतनगढ़ में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च:चुनाव के लिए भयमुक्त मतदान का संदेश, अप्रिय स्थिति से निपटने को प्रशासन मुस्तैद
रतनगढ़ में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च:चुनाव के लिए भयमुक्त मतदान का संदेश, अप्रिय स्थिति से निपटने को प्रशासन मुस्तैद
रतनगढ़ : चूरू के रतनगढ़ शहर में गुरुवार को नगर पालिका चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। इस मार्च का मकसद शहरवासियों को शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही भयमुक्त होकर मतदान करने का संदेश देना था। सुजानगढ़ एएसपी पवन कुमार, रतनगढ़ डीएसपी इंसार अली और थानाधिकारी संदीप कुमार बिष्नोई के नेतृत्व में यह फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चुनाव के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।
फ्लैग मार्च अशोक स्तंभ परिसर से शुरू होकर शहर के चारों प्रमुख बाजारों से गुजरा। इस दौरान पुलिस जवानों ने पैदल मार्च कर आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नगर पालिका चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर खास सावधानी बरती जा रही है।
फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य असामाजिक तत्वों में कानून का डर पैदा करना और मतदाताओं में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है, ताकि वे बिना किसी दबाव या डर के वोट डाल सकें। पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से चुनाव के दौरान शांति बनाए रखने, किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने या मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश करने वाले किसी भी शरारती तत्व के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2365902


