सरदारशहर में कल 82 हजार 613 मतदाता डालेंगे वोट:सुबह 7 बजे शुरू होगी वोटिंग, 180 प्रत्याशी मैदान में; 55 वार्डों में बनाए 89 बूथ
सरदारशहर में कल 82 हजार 613 मतदाता डालेंगे वोट:सुबह 7 बजे शुरू होगी वोटिंग, 180 प्रत्याशी मैदान में; 55 वार्डों में बनाए 89 बूथ
सरदारशहर : सरदारशहर में शहरी सरकार के चुनाव के लिए कल यानी 11 सितंबर को वोटिंग होगी। कुल 82 हजार 613 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रशासन ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर में कुल 55 वार्ड हैं, जिनके लिए 89 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चुनाव में कुल 180 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा के 47, कांग्रेस के 53, रालोपा के 26 और 54 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं।
कई वार्डों में सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। वहीं, कुछ जगहों पर निर्दलीय प्रत्याशी भाजपा और कांग्रेस के समीकरण बिगाड़ सकते हैं। चार वार्ड ऐसे भी हैं जहां रालोपा के प्रत्याशी कड़ी टक्कर दे रहे हैं। चुनाव प्रचार कल शाम को थम गया था। अब प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं को आखिरी समय तक रिझाने की कोशिश कर रहे हैं। अगर किसी वोटर के पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है, तो वह 11 दूसरे मान्य पहचान पत्र ले जा सकता है। सरदारशहर में कुल मतदाता: 82613, पुरुष मतदाता: 42687, महिला मतदाता: 39923, थर्ड जेंडर: 3।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2366020


